फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौत, प्रेमी की हालत नाजुक

Thu, 18 Feb 2021 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर बुधवार को प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। दोनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवती की मौत हो गई। युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उनके घर वालों को सूचना दे दी गई है। देर रात तक उनके यहां पहुंचने की संभावना है। दोनों हरदोई से हफ्ते भर पहले घर से भागे थे। इसके बाद युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दोनों यहां पर कोर्ट मैरिज और हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए पहुंचे थे। 

विज्ञापन


हरदोई के पूरा रतनपुर के रहने वाले शमशाद (27) और अरवल निवासी रानी (17) (काल्पनिक नाम) ने बुधवार को हाईकोर्ट ओवरब्रिज के पास सल्फास खा लिया। दोनों सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। वकीलों ने देखा तो तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाकर दोनों एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम को राधा की मौत हो गई। शमशाद की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि उनके पास से मिले कागजातों के आधार पर शिनाख्त की गई।

विज्ञापन

जहर - फोटो : social media
इसके बाद हरदोई पुलिस और घरवालों से संपर्क किया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। शादी करना चाहते थे लेकिन अलग अलग धमोँ का होने के कारण घर वाले राजी नहीं थे। एक हफ्ते पहले शमशाद और रानी घर छोड़कर निकल गए थे। इसके बाद शमशाद के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। दोनों भागकर प्रयागराज आए। वे कोर्ट मैरिज के लिए आज ही किसी वकील से मिले थे।

वकील ने बताया था कि एक दिन में कोर्ट मैरिज नहीं हो सकती। इसी के कुछ देर बाद दोनों ने सड़क पर ही सल्फास खा लिया। दोनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके पास से मिले कागजातों के आधार पर हरदोई पुलिस को सूचना दी गई। वहां से घर वालों को बताया गया। घर वाले और हरदोई पुलिस की टीम वहां से चल दी है। देर रात तक उनके प्रयागराज पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें