छिवकी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को टिकट जांचने को लेकर टीटीई और जीआरपी के दो सिपाहियों के बीच विवाद हो गया। टीटीई अशोक कुमार ने सिपाहियों पर मारपीट का आरोप लगाया। घटना से नाराज 40 से 50 टीटीई जीआरपी थाने के सामने धरने पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। सीओ ने बताया कि आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।
छिवकी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को टीटीई और जीआरपी के सिपाहियों के बीच विवाद हो गया। टीटीई का आरोप है कि सिपाहियों ने उनके साथ मारपीट की। मामला बढ़ने पर बड़ी संख्या में टीटीई जुट गए और जीआरपी थाने के सामने धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक आरोपी सिपाहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
टीटीई अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह जीआरपी के दो सिपाही सादे कपड़ों में यात्रियों के टिकट जांच रहे थे। यह देखकर उन्होंने विरोध जताया तो सिपाही उन्हें धमकाने लगे। जब उन्होंने सिपाहियों का वीडियो बनाना शुरू किया तो दोनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर 40 से 50 टीटीई मौके पर पहुंच गए और जीआरपी थाने के सामने नारेबाजी करने लगे। वे दोनों आरोपी सिपाहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
सूचना पाकर पहुंचे सीओ जीआरपी अरुण कुमार पाठक पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।लेकिन टीटीई का कहना है कि जब तक सीनियर डीसीएम मौके पर नहीं आते हैं तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।