फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बदहाल सड़क की मरम्मत न होने पर आक्रोश, साैंपा ज्ञापन

Tue, 16 Jun 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब पंद्रह साल से मरम्मत न होने से बरौत से बिठौली तथा बरौत से टेला मार्ग की लगभग 20 किलोमीटर की दूरी गड्ढों में तब्दील हो गई है। सार्वजनिक निर्माण के प्रति विभाग और जनप्रतिनिधियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए से लोगों में नाराजगी व्याप्त है। हंडिया विकास मंच के संयोजक अकमल इमाम एडवोकेट की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हंडिया को सौंपकर सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण का कार्य नहीं शुरू कराया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर वीरेंद्र पाल, बलराम यादव, रोहितकुमार, राजेश्वर मिश्र, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें