कस्बा स्थित सामूहिक कब्रिस्तान और उसके बगल स्थित बंजर भूमि पर कब्जे से लोगों में आक्रोश है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हंडिया को ज्ञापन सौंपकर भूमि से अतिक्रमण हटाने अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की है।
बताया गया कि राजस्व अभिलेख में गाटा संख्या 109 कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। उसी के बंजर भूमि भी है। नगर पंचायत कार्यालय के स्वामित्व रजिस्टर में रकबतुन निशा ने फर्जी तरीके से अपना नाम अंकित कराया गया था। भूमि पर अवैध रूप से निर्माण भी कराया गया था। जिसे लेकर लोगों ने विरोध किया और तत्कालीन उपजिलाधिकारी हंडिया को सौंपा था। उन्होंने कब्जा हटाने का आदेश भी दिया लेकिन अभी तक कब्जा बरकारर है।
इसके बाद सोमवार को लोगों ने अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा कर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर कादिर, निसार अहमद, अबरार अहमद, मो. इशहाक, मो. अरशद, मो.बाबर, मो. आशिफ, मो. आयान, मो. सेराज, मो. फैश मौजूद रहे।