फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अशोक हत्याकांड में चार आरोपी उठाए गए, पूछताछ जारी

Thu, 03 Mar 2022 06:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मृतक अशोक कुमार के बेटे शनी ने पांच लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें से आरोपी शंकर लाल पटेल अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर है। घटना के मुख्य आरोपियों को उतरांव पुलिस अभी तक गिरफ्तार नही कर सकी है।
विज्ञापन
Prayagraj News : अशोक की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरांव थाना क्षेत्र के मैराडाढ़ गांव निवासी अशोक कुमार भारतीया की बुधवार को दिन दहाड़े हत्या करने के मामले में उतरांव पुलिस ने मैराडाढ़ गांव निवासी कमलेश पटेल, अंकित, प्रहलाद, अजय कुमार व कुछ संदिग्ध लोगों  को पकड़कर पूंछताछ कर रही है।

विज्ञापन





इस मामले में मृतक अशोक कुमार के बेटे शनी ने पांच लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें से आरोपी शंकर लाल पटेल अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर है। घटना के मुख्य आरोपियों को उतरांव पुलिस अभी तक गिरफ्तार नही कर सकी है।




बता दें कि मृतक अशोक कुमार अपने बेटे गुड्डू के साथ डीजल लेने के लिए बाइक से कटहरा पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने के लिए गया हुआ था। जैसे ही वह उतरांव थाना क्षेत्र के रेहथू पुलिया के पास पहुंचा वैसे ही बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अशोक कुमार भारतीया कि दिन दहाड़े पीठ पर गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj News : उतरांव में युवक की हत्या बाद गांव में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : प्रयागराज
अंतिम संस्कार न करने पर अड़े परिजन एसपी गंगापार के समझाने पर हुए राजी
मृतक अशोक कुमार भारतीया का शव बृहस्पतिवार को जब उतरांव थाना क्षेत्र के मैराडाढ़ स्थित सायं के समय जब घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। आस पड़ोस के गांवों व घरों सहित कई नात रिश्तेदार भारी संख्या में मौके पर जमा हो गए।




उतरांव पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा तो परिजनों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया। पचास लाख नगदी, दो राइफल का लाइसेंस देने की मांग पर वह घंटों अड़े रहे। बाद में एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल के समझाने पर माने उनके द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व सुरक्षा करने का आश्वासन दिया गया।



उनके द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि इसकी सूचना जिलाधिकारी प्रयागराज को दी जाएगी। फिलहाल पत्नी प्रभावती मां सुनीता देवी, सहित बेटों का रो रो कर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें