फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के चलते कैंसर पीड़ित ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। आर्थिक तंगी के चलते कैंसर पीड़ित ने शुक्रवार को धनेटा फाटक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित के इलाज में काफी रकम खर्च होने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। इससे घर में आए दिन कलह होती रहती थी। इससे पीड़ित तनाव में था।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गढ़ी निवासी 58 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता को दो साल से गले का कैंसर था। काफी दिनों से उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। इसमें काफी रकम खर्च हो गई थी। राजेंद्र अपने दो बेटों कुलदीप और अंकुर से अलग पत्नी शकुंतला और बेटी के साथ रहते थे। पिता के इलाज में बेटे भी मदद करते थे, लेकिन काफी रकम खर्च होने से वे भी आर्थिक तंगी का शिकार हो गए थे। इससे राजेंद्र काफी टेंशन में रहने लगे थे। परिवार वालों के अनुसार आर्थिक तंगी की वजह से घर में आए दिन कलह होती थी। गुरुवार रात टेंशन में राजेंद्र घर में झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने चाकू से खुदकुशी की कोशिश की। सिर में चाकू लगने से वह घायल भी हो गए थे। शुक्रवार सुबह वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले। इसके बाद धनेटा फाटक के पास ट्र्रैक पर पहुंचकर ट्रेन के आगे कूद गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें