थाना क्षेत्र के नई झूंसी इलाके में रेलवे स्टेशन के पास पिछले कई दिनों से देखा जा रहा शुतुरमुर्ग ग्रामीणों के लिए कौतुहल का विषय बना हुआ है। बृहस्पतिवार को वह जंगल से निकलकर बस्ती में पहुंच गया। इससे एक बारगी तो ग्रामीण सहम गए । लेकिन बाद में वह उनके बीच घुल-मिल गया। तकरीबन तीन फीट ऊंचे शुतुरमुर्ग को फिलहाल ग्रामीणों ने बस्ती में रखा हुआ है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी झूंसी वन विभाग के कर्मचारियों को भी दी है।