फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: दुष्कर्म की शिकार नाबालिग के गर्भवती प्रकरण में DNA सैंपलिंग के आदेश, डीएम ने सीएमओ को दिया निर्देश

Thu, 23 Jul 2026 12:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मऊआइमा थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने के एक संवेदनशील आपराधिक मामले में जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है।
विज्ञापन
गर्भवती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊआइमा थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने के एक संवेदनशील आपराधिक मामले में जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर पीड़िता और आरोपी के डीएनए सैंपलिंग की प्रक्रिया नियमानुसार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी की ओर से जारी पत्र में पुलिस उपायुक्त गंगानगर के आठ जुलाई के पत्र का हवाला देते हुए कहा गया है कि मामले में में शामिल नाबालिग पीड़िता मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती पाई गई है। ऐसे में उसके स्वास्थ्य और सहमति का ध्यान रखते हुए गर्भ समापन की स्थिति में भ्रूण का डीएनए सैंपल सुरक्षित रखने के साथ ही आरोपी का भी डीएनए नमूना लिया जाना आवश्यक है। पत्र में मुख्य चिकित्साधिकारी को डीएनए सैंपलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सूचना पुलिस उपायुक्त गंगानगर को उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें