फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : बीएचयू आईएमएस के असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर्स को डीएसीपी का लाभ देने का आदेश

Fri, 02 Feb 2024 04:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

याचियों की ओर से कहा गया कि उन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग दिनांक 29 अक्तूबर 2008 द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार डीएसीपी योजना के तहत लाभ प्रदान नहीं किया गया है। इसका लाभ उन्हें दिया जाए। वे सब उसके अधिकारी हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के आईएमएस के असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर को डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेसन (डीएसीपी) योजना के तहत पदोन्नति का लाभ देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने विश्वविद्यालय से कहा है कि यह कवायद तीन महीने में पूरी कर ली जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति अजीत कुमार की पीठ ने डॉ. अनुराग कुमार तिवारी व 65 अन्य की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है।

विज्ञापन


याचियों की ओर से कहा गया कि उन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग दिनांक 29 अक्तूबर 2008 द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार डीएसीपी योजना के तहत लाभ प्रदान नहीं किया गया है। इसका लाभ उन्हें दिया जाए। वे सब उसके अधिकारी हैं।

जवाब में विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया कि विश्वविद्यालय में कार्यकारी परिषद का विधिवत गठन नहीं किया गया था। इसलिए डीएसीपी योजना के तहत शिक्षकों को लाभ प्रदान करने के लिए कोई बैठक नहीं बुलाई जा सकती थी। लेकिन, कुलपति कार्यकारी परिषद की ओर से कार्य संभालेंगे और उसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पर कोर्ट ने यह आदेश पारित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें