फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में स्थापित होगा उच्च सुविधायुक्त हॉस्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में उच्च सुविधायुक्त हॉस्पिटल स्थापित किए जाने का आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया है। साथ ही कोर्ट ने हाईकोर्ट के महानिबंधक को परिसर में चिकित्सकीय सुविधाओं के विस्तार की निगरानी करने तथा प्रयागराज के मुख्य चिकित्साधिकारी को मामले में सुधारात्मक उपाय किए जाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

जस्टिस विश्वनाथ समद्दर और जस्टिस नीरज तिवारी की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हाईकोर्ट परिसर में भी उच्च सुविधा वाले हॉस्पिटल को स्थापित किया जाए। याचिका ममता सिंह की ओर से दाखिल की गई थी। मामले में याची ने हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं की कोर्ट रूम अचानक मौत होने और दिल्ली सहित देश के दूसरे उच्च न्यायालयों में अत्याधुनिक उच्च सुविधायुक्त हॉस्पिटल होने को आधार बनाया गया था। याची की ओर से कहा गया है कि हाईकोर्ट में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, कर्मचारी के साथ वादकारियों का आना-जाना है। यहां व्हीलचेयर, स्ट्रेचर, जीवन रक्षक दवाएं, जांच उपकरण, ईसीजी मॉनिटर, चिकित्सकीय उपकरण वाले सुविधायुक्त हॉस्पिटल की जरूरत है। इसके साथ ही गंभीर मरीजों के लिए इंसेटिव केयर युक्त एंबुलेंस भी होना चाहिए जिससे कि हॉस्पिटल में गंभीर मरीजों को आसानी से शिफ्ट किया जा सके। कोर्ट ने याची की सभी दलीलों को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें