फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल से अतिरिक्त भुगतान की रिकवरी का आदेश रद्द

Thu, 15 Jul 2021 08:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मुकदमा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल से विभागीय गलती से हुए अतिरिक्त भुगतान की वसूली का आदेश रद्द कर दिया है। कोर्ट ने विभाग से कहा है कि याची को सुनवाई का अवसर देते हुए नियमानुसार कार्यवाही कर सकता है। अनिल कुमार सिंह की याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने दिया है।
विज्ञापन


याची की ओर से अधिवक्ता निर्भय कुमार भारती का कहना था कि विभाग ने याची को बिना सुनवाई का अवसर दिए और उसका पक्ष जाने बिना तीन लाख रुपये से अधिक की वसूली का आदेश जारी कर दिया है। सरकारी वकील का कहना था कि याची को गलत वेतन निर्धारण की वजह से अतिरिक्त भुगतान हो गया था जिसकी वसूली की जा रही है। कोर्ट ने कहा कि वसूली आदेश देखने से स्पष्ट है कि याची को सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया है। कोर्ट ने वसूली आदेश रद्द करते हुए विभाग को नए सिरे से नियमानुसार कार्यवाही की छूट दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें