इलाहाबाद (ब्यूरो)। लेडीज क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को हिंदी पखवाड़ा के तहत भारतेंदु हरिश्चंद्र द्वारा रचित नाटक ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ का मंचन क्लब सदस्यों द्वारा वरिष्ठ रंग निर्देशक अनिल रंजन भौमिक के निर्देशन में किया गया। नाटक में अनु, ऊषा, ज्योति, रश्मि, सुमन, प्रिया, किरन, सौम्या, सुमन, सुनीता, सरिता, प्रिया, ममता, रोजी आदि के अभिनय को खूब पसंद किया गया।
श्वेता टंडन के अभिनय को विशेष रूप से पसंद किया गया। हिंदी के विविध रूपों पर केंद्रित संगीत का कार्यक्रम भी सराहा गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। टीवी कलाकार सिद्धार्थ निगम को भी सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष निशि अग्रवाल ने स्वागत और सचिव मंजुला गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस दौरान जमुनोत्री गुप्ता, प्रभा भार्गव, लक्ष्मी, अन्नपूर्णा, ऊषा सैनी समेत काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहीं।