फाफामऊ, कार्यकर्ता संवाद में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को बीबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यकर्ता संवाद किया। उन्होंने कहा कि कोई मुद्दा नहीं होने के चलते विरोधी दलों ने छात्र आंदोलन का सहारा लिया। हिंसा में छात्र शामिल नहीं था।
केशव ने कहा कि 63 करोड़ जनधन खाते खुलवाकर लोगों को विभिन्न तरीके से लाभ दिया जा रहा है। प्रयागराज का अभी 25 फीसदी ही विकास हुआ है। आने वाले समय में 75 फीसदी विकास भी किया जाएगा, जिससे जिले की सूरत बदल जाएगी।
उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे 2047 तक विधानसभा में नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा गुंडा और माफिया की पार्टी है। केशव ने कहा कि कमल को वोट देने वालों को आवास, राशन और आयुष्मान कार्ड सहित अनेक सुविधाएं मिलती हैं। मौर्य ने कहा कि सपा परिवार डेवलपमेंट एजेंसी के तहत कार्य कर रही है।
मौके पर विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, सुरेंद्र चौधरी, निर्मला पासवान, डॉ. बिंदु विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, देवेंद्र गिरि, उमेश तिवारी, कुलदीप सिंह और सुशील तिवारी आदि मौजूद थे।