prayagraj news : किसान आंदोलन
- फोटो : prayagraj
भीरपुर में चौकन्ना रही पुलिस, सपाई गिरफ्तार
सरकार की ओर से लाए गए कृषि बिल के तीन नए कानूनों के विरोध में मंगलवार को किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के विधायक उज्ज्वल रमण सिंह द्वारा भीरपुर में प्रदर्शन का कार्यक्रम था। इसकी सूचना पर अफसर पहले से ही चौकन्ने हो गए। मंगलवार की सुबह एसडीएम करछना विनोद कुमार पांडेय, सीओ करछना सोमेंद्र मीणा, आईपीएस मनीष शांडिल्य, सीओ मेजा डॉ. भीम कुमार गौतम, थाना प्रभारी अनिल सिंह, पंकज त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ भीरपुर रेलवे स्टेशन व मिर्जापुर राष्ट्रीय मार्ग पर मौजूद रहे। इस दौरान प्रदर्शन करने आ रहे दर्जनों सपाइयों को रेलवे ट्रैक के पास गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी देने वालों में सपा नेता अमिताभ पांडेय, छोटे लाल शर्मा, छोटे पांडे, मयंक लहबरा, अभिषेक गौतम, सर्वेश चपरतला आदि रहे। वहीं ब्लॉक प्रमुख करछना विजयराज को घर पर ही नजर बंद कर दिया गया था।