फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड पर राजनीति करने न करे विपक्ष : केशव

विज्ञापन
oposition should not to do politics over Unnao rape kand - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा बेटी को बचाने का सरकार ने किया था पूरा प्रयास
विज्ञापन

पार्टी के ग्राम स्वराज अभियान कार्यशाला कार्यक्रम में की शिरकत
प्रयागराज। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद राजनीतिक दलों के प्रदर्शन और उनकी बयानबाजी को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अनुचित करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर चिंतन और मंथन करना चाहिए कि ऐसा क्या किया जाए जिससे इस तरह की घटनाएं आगे न हो। गैंगरेप पीड़िता की मौत पर दुख जताने के साथ डिप्टी सीएम ने कहा कि हमने बेटी को बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन नहीं बचा सके।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिविल लाइंस पृथ्वी गार्डन में आयोजित ग्राम स्वराज अभियान कार्यशाला के समापन सत्र को सम्बोधित करने के बाद संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहा कि विपक्ष उन्नाव कांड को तूल देने का काम कर रहा है। इस मामले में राजनैतिक स्वार्थ से ऊपर उठने की जरूरत है। उन्नाव कांड के सभी आरोपी पकड़े गए हैं। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी और सरकार दोषियों को सख्त सजा भी दिलायेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले हम हर महिला के अंदर मां, बेटी, बहन देखते थे। आखिर वह संस्कार कहां गए। हमें इस बारे में सोचना होगा। इसके पूर्व ग्राम स्वराज अभियान कार्यशाला में डिप्टी सीएम ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना था कि ग्राम विकास की योजनाएं गांव स्तर पर बने, गांवों के अनुरूप बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके सपने का साकार करने के लिए मोदी सरकार ने ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी के तहत मिशन अंत्योदय शुरू किया है। कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना पूरा करना सरकार की और पार्टी की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को कठोर परिश्रम करना होगा। प्रशिक्षण शिविर में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सांसद केसरी देवी पटेल,विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश केसरवानी, डॉ विभव नाथ भारती, अश्वनी दुबे, अवधेश चंद्र गुप्ता, डा. कीर्तिका अग्रवाल, विनय मिश्रा सिंटू, सुबोध सिंह, गिरि बाबा, श्यामचंद, राजू पाठक, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें