फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor:  मीडिया पर नजर रखने के लिए विशेषज्ञों की पांच टीमें गठित, पुलिस ने चिन्हित किए 38 अकाउंट

Sat, 10 May 2025 04:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बीच अफवाहों और भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए प्रयागराज पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर भ्रामक और उकसावे वाली पोस्ट से माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने 38 सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बीच अफवाहों और भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए प्रयागराज पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर भ्रामक और उकसावे वाली पोस्ट से माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने 38 सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की है। इन पर लगातार नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया की विशेष जानकारी रखने वाले पुलिसकर्मियाें की पांच टीमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की निगरानी के लिए गठित की गई हैं। इन टीमों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है कि वह फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर पोस्ट की सतत निगरानी करेंगे।

विज्ञापन


उन पोस्ट पर जरूर नजर रखें जो भारत-पाक के बीच उपजी मौजूदा तनावपूर्ण परिस्थितियों से संबंधित हों। इन टीमों में साइबर सेल के प्रशिक्षित अधिकारी और तकनीकी जानकार शामिल हैं, जो 24x7 सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। टीमों को निर्देशित किया गया है कि वह ऐसे अकाउंटों को चिह्नित करें जो मौजूदा परिस्थितियों की आड़ में भावनाएं भड़काने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात सामान्य बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

जिन 38 अकाउंट्स की पहचान की गई है, उन पर या तो झूठी सूचनाएं साझा करने या समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणियां करने के आरोप हैं। इन पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और यदि कोई कानून का उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोडल साइबर अपराध, आईपीएस कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सोशल मीडिया एक प्रभावशाली माध्यम है, लेकिन इसका दुरुपयोग कर समाज में तनाव फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वह सोशल मीडिया पर कोई भी सूचना साझा करने से पहले उसकी पुष्टि कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें