फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई से जोश हाई, प्रयागराज में गूंजा भारत माता की जय के नारे

Wed, 07 May 2025 12:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान पर आधीरात को की गई एयर स्ट्राइक से लोगों का जोश हाई है। सुबह इसकी जानकारी होते ही लोगों ने चट्टी चौराहे पर पहुंचकर तिरंगा झंडा लहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन
एयर स्ट्राइक के बाद सुभाष चौराहे पर जश्न मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह करीब पांच बजे ही संगम नगरी में जश्न का माहौल छा गया। अशोक नगर, सिविल लाइंस और मीरापुर समेत अन्य स्थानों पर आतिशबाजी से लगा मानो दिवाली हो, कोना-कोना भारत माता के जयकारे से गूंज उठा।

विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व पार्षद पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंचे पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अशोक नगर स्थित सैनिक स्वीट्स के सामने सुबह पांच बजे आतिशबाजी की। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह की फोटो और तिरंगा लिए पहुंचे भाजपाइयों ने भारत माता के जयकारे लगाए और जलेबी का वितरण कर खुशी जाहिर की।
इसी क्रम में सिविल लाइंस बस स्टेशन के सामने भी तिरंगा लेकर पहुंचे भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। यहां अनुराग संत, पार्षद नीरज गुप्ता आदि की मौजूदगी में आतिशबाजी की गई। पवन श्रीवास्तव ने कहा, यह नया भारत है जो घर में घुसकर मारता है।
विज्ञापन


दूसरी ओर मेयर गणेश केसरवानी के नेतृत्व में मीरापुर सब्जी मंडी चौराहे पर शरबत बांटकर जश्न मनाया गया। मेयर ने कहा, देश के सैनिकों ने अपनी शौर्य की ताकत की दुनिया को दिखलाई है। यह हर भारतीय के गर्व का क्षण है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद गिरी शंकर प्रभाकर, राजेश केसरवानी, साहिल अरोरा, पार्षद सुनीता दरबारी, ज्ञानेश्वर शुक्ला, किरन जायसवाल, सुनीता चोपड़ा और विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन

विहिप विधि प्रकोष्ठ की बैठक में सेना के शौर्य की सराहना
 
इलाहाबाद हाईकोर्ट के त्रिभुवन उपाध्याय हाल में विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ की बैठक में भारतीय सेना के शौर्य की सराहना की गई। ऑपरेशन सिंदूर  का जोरदार समर्थन करते हुए कहा गया कि, जिस प्रकार से जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष भारतीय नागरिकों की निर्मम हत्या करके हमारी बहन बेटियों का सिंदूर उजाड़ा गया है। ठीक उसी प्रकार भारतीय सेवा ने पाकिस्तान की सरजमी से संचालित आतंकवाद के दूरदांत आतंकवादी ठिकानों पर जोरदार हमला करते हुए आतंकवादियों को मार गिराया और भारतीय मां, बहन एवं बेटियों की सिंदूर का बदला लिया। कहा कि पाकिस्तान हमेशा से अपनी सरजमीं पर आतंकवाद को बढ़ावा देकर पूरे विश्व समुदाय की शांति व्यवस्था को अशांति से बदलता रहता है। बैठक में बृजेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह राजभर, ताराचंद भारद्वाज, जेएस तोमर, जीत बहादुर गौतम, राम आधार राम, शिव गोपाल सिंह चौहान, हरि कृष्ण राजेश, रंज्जन  शर्मा, धर्मेंद्र पांडेय, विकास नारायण राय और कविता तोमर ने विचार रखे। संचालन अरविंद कुमार भारद्वाज संयोजक विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें