विहिप विधि प्रकोष्ठ की बैठक में सेना के शौर्य की सराहना
इलाहाबाद हाईकोर्ट के त्रिभुवन उपाध्याय हाल में विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ की बैठक में भारतीय सेना के शौर्य की सराहना की गई। ऑपरेशन सिंदूर का जोरदार समर्थन करते हुए कहा गया कि, जिस प्रकार से जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष भारतीय नागरिकों की निर्मम हत्या करके हमारी बहन बेटियों का सिंदूर उजाड़ा गया है। ठीक उसी प्रकार भारतीय सेवा ने पाकिस्तान की सरजमी से संचालित आतंकवाद के दूरदांत आतंकवादी ठिकानों पर जोरदार हमला करते हुए आतंकवादियों को मार गिराया और भारतीय मां, बहन एवं बेटियों की सिंदूर का बदला लिया। कहा कि पाकिस्तान हमेशा से अपनी सरजमीं पर आतंकवाद को बढ़ावा देकर पूरे विश्व समुदाय की शांति व्यवस्था को अशांति से बदलता रहता है। बैठक में बृजेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह राजभर, ताराचंद भारद्वाज, जेएस तोमर, जीत बहादुर गौतम, राम आधार राम, शिव गोपाल सिंह चौहान, हरि कृष्ण राजेश, रंज्जन शर्मा, धर्मेंद्र पांडेय, विकास नारायण राय और कविता तोमर ने विचार रखे। संचालन अरविंद कुमार भारद्वाज संयोजक विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने किया।