फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor:  गंगा गुरुकुलम में नागरिक सुरक्षा टीम एवं अग्निशमन विभाग ने किया मॉक ड्रिल

Sat, 10 May 2025 05:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गंगा गुरुकुलम विद्यालय नागरिक सुरक्षा प्रयागराज की टीम अग्निशमन विभाग द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक व सक्षम बनाना था।
विज्ञापन
गंगा गुरुकुलम स्कूल फाफामऊ में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा गुरुकुलम विद्यालय नागरिक सुरक्षा प्रयागराज की टीम अग्निशमन विभाग द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक व सक्षम बनाना था, विशेषकर जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


इस मॉक ड्रिल में नीरज मिश्रा, उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा प्रयागराज; राकेश कुमार तिवारी, सहायक उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा; एलके, अहेरवार, डिप्टी डिविजनल वार्डेन, सिविल डिफेंस, प्रखंड कर्नलगंज; तथा स्वयंसेवक रविशंकर द्विवेदी, भरत पाल और कुलदीप जायसवाल एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के समापन पर उनका आभार व्यक्त किया।

ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को यह बताया गया कि वर्तमान में भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न संवेदनशील स्थिति के दृष्टिगत मिसाइल हमलों, बम धमाकों अथवा अन्य आपदा की स्थिति में किस प्रकार की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया आवश्यक होती है। बच्चों को सुरक्षित स्थानों की पहचान, आपातकालीन निकासी, प्राथमिक उपचार, तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और गंभीरता के साथ इस अभ्यास में भाग लिया। यह कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धक और उपयोगी सिद्ध हुआ, बल्कि इस कार्यक्रम द्वारा बच्चों में साहस, संयम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी जाग्रत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें