फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन अतीक: माफिया को 10 दिनों में 10 करोड़ की चोट

विज्ञापन
Atiq Ahmad
विज्ञापन
ऑपरेशन अतीक: माफिया को 10 दिनों में 10 करोड़ की चोट
विज्ञापन

पॉश इलाकों में स्थित 20 संपत्तियों को जब्त करने की शुरू हो गई है कार्रवाई
आलोक श्रीवास्तव
प्रयागराज। चिह्नित माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अतीक अहमद पर की गई कार्रवाई में उसके आर्थिक साम्राज्य को भी तगड़ी चोट पहुंची है। हाल यह है कि पिछले 10 दिनों के भीतर हुई कार्रवाई में ही उसे लगभग 10 करोड़ की चोट पहुंची है। उसकी 20 से अधिक संपत्तियों की जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है जिनमें से सभी पॉश इलाकों में स्थित हैं और उनकी कीमत लाखों में है।
अतीक और उसके गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एक लाख के इनामी भाई अशरफ के अलावा उसके कई गुर्गों को जेल भेजने के साथ ही उनके असलहा लाइसेंस निरस्त कराने की भी कार्रवाई की गई। सबसे खास बात यह रही कि कार्रवाई के तहत उसके आर्थिक साम्राज्य को ढहाने की भी कवायद में पुलिस जुटी रही। इसी का नतीजा रहा कि उसकी संपत्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। पुलिस अफसरों का कहना है कि इसी दौरान पता चला कि इनमें से कई ऐसी संपत्तियां हैं जो अवैध रूप से खड़ी की गईं। जिसके बाद इन संपत्तियों को जब्त करने का निर्णय लेकर कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

कार्रवाई के क्रम में सबसे पहले अतीक की सात संपत्तियां चिह्नित की गईं। इनके जब्तीकरण के संबंध मेें पांच अगस्त को एसएसपी की ओर से जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया। छह दिन बाद यानी 11 अगस्त को छह अन्य संपत्तियां चिह्नित कर जब्तीकरण के संबंध में जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया। इसके बाद 13 अगस्त को सात अन्य संपत्तियां भी चिह्नित कर जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित की गई। पुलिस की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने इन संपत्त्यिों पर कार्रवाई शुरू भी कर दी है।
कम से कम 50 लाख है कीमत
सूत्रों का कहना है कि अतीक की जिन संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है उनमें से प्रत्येक की कीमत कम से कम 50 लाख है। इनमें 13 मकान जबकि सात जमीनें हैं। मकान शहर के पॉश इलाकों धूमनगंज, खुल्दाबाद, सिविल लाइंस, करेली में जबकि जमीनें झूंसी, धूमनगंज व कौशांबी के पिपरी में हैं। जानकारों का कहना है कि औसतन 50 लाख भी कीमत मानी जाए तो महज 10 दिनों के भीतर ही अतीक को 10 करोड़ की चोट पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

कहां कौन-कौन सी संपत्तियों पर होनी है कार्रवाई
1- मकान नंबर 95डी1/3 चकिया थाना खुल्दाबाद
2- मकान नंबर 95 डी/4 चकिया थाना खुल्दाबाद
3- मकान नंबर 95 सी/57के/1 चकिया थाना खुल्दाबाद
4- मकान नंबर 95/51 ओमप्रकाश सभासद नगर
5- मकान नंबर 24 एमआईजी कालिंदीपुरम, थाना धूमनगंज
6- मकान नंबर 197/39 महात्मा गांधी मार्ग, थाना सिविल लाइंस
7- मकान नंबर 36/6डी/1 करबला थाना खुल्दाबाद
8- मकान नंबर 39/6 बी करबला थाना खुल्दाबाद
9- मकान नंबर 40/6 सी करबला थाना खुल्दाबाद
10- मकान नंबर 95 डी/ए/3 चकिया थाना खुल्दाबाद
11- मकान नंबर 108 ए सुल्तानपुर भावा थाना खुल्दाबाद
12- मकान नंबर केएम-41 गौसनगर करेली
13- मकान नंबर 205जी/8 करेली स्कीम एंड करेली ग्राम
इसके अलावा सात जमीनें हैं जो रहिमाबाद पिपरी, धूमनगंज के दामूपुर व झूंसी में स्थित हैं।
शासन की मंशा के अनुरूप चिह्नित माफिया के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अन्य कार्रवाई के साथ अवैध रूप से बनाई गई उनकी संपत्तियों के जब्तीकरण लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इनमें अतीक की भी 20 संपत्तियां शामिल हैं।
अभिषेक दीक्षित, एसएसपी
00000000000000000000000000000000000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें