फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों पर काली पट्टी बांध चलाई मोटरसाइकिल

Sun, 11 Jan 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जादूगर ओपी शर्मा जूनियर ने रविवार को आंखों पर काली पट्टी बांध मोटर साइकिल चलाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके जरिए उन्होंने शहरियों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। युनाइटेड मोटर्स के करीब से निकाली गई जागरूकता रैली को विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सबसे आगे चल रहे ओपी शर्मा जूनियर सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। कई बार लोगों ने आंख पर बंधी काली पट्टी की जांच भी की।  राहगीरों ने रुक-रुक जादूगर के करतब को देखा।
विज्ञापन


रैल्ी में में शामिल लोगों ने चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने, यातायात नियमों का पालन करने से जुड़े स्लोगनों का बोर्ड लेकर लोगों को जागरूक किया।  लीडर रोड से शुरू रैली जानसेनगंज, बिजलीघर, हनुमान मंदिर, हाथी पार्क, धोबीघाट, एसपी मार्ग, सुभाष चौक, मेडिकल कॉलेज चौराहा, सीएमपी, बैरहना, बाई का बाग, रामबाग, चंद्रलोक सिनेमा होते हुए राजर्षि टंडन मंडपम पर आकर पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें