फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक दिन साप्ताहिक बंदी पर व्यापारियों ने जताई खुशी

Thu, 03 Sep 2020 10:17 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अब सोमवार से शनिवार तक खुलेंगे बाजार, अलग-अलग संगठनों ने किया स्वागत
 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन में मिली छूट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज। सप्ताह में सिर्फ एक दिन बाजार बंद रखने के आदेश का व्यापारियों ने स्वागत किया है। व्यापारी इसकी लंबे समय से मांग कर रहे थे। मंगलवार को हुए इस फैसले के बाद अलग-अलग संगठनों से जुड़े व्यापारियों ने इस आदेश पर खुशी जताई।
विज्ञापन


शासन ने शनिवार और रविवार को लाकडाउन का आदेश वापस ले लिया है। अब सिर्फ रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। नए आदेश के तहत सोमवार से शनिवार तक दुकानें सुबह नौ से रात बजे के बीच खुलेंगी। प्रयाग व्यापार मंडल एवं जिला उद्योग व्यापार के प्रतिनिधियों ने इस फैसले के प्रति आभार प्रकट किया। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, मो.कादिर, सुहैल अहमद, सुशील खरबंदा, शिवशंकर सिंह, राणा चावला, जोगिंदर सिंह, रमेश केसरवानी आदि ने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील की।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ऑनलाइन बैठक में जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, विपुल मित्तल, नवीन अग्रवाल ने कहा कि इस फैसले से प्रदेश में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को गति मिलेगी तथा व्यापार में भी वृद्धि होगी। बैठक में टीटू गुप्ता, अमिताभ गौड़, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें