फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने घेरी कोतवाली, जमकर की नारेबाजी

Mon, 11 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया गया। यहां कोतवाली के घेराव के बाद भाजपा की ओर से एक जनसभा भी की गई। जनसभा में प्रदेश सरकार को कोसने के साथ ही भाजपा नेताओं ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था तार-तार हो गई है। आरोप लगाया गया कि प्रदेश सरकार के क्रिया कलापों से पुलिस भी त्रस्त है। इस दौरान कोतवाली के पास पुलिस द्वारा भाजपाइयों को टेंट नहीं लगाने दिया गया। इससे भाजपा नेताओं और पुलिस की बहस भी हुई।
विज्ञापन


सभा में पार्षद गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रदेश सरकार का अंतिम समय अब आ गया है। विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. एलएस ओझा ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाओं की संख्या में हो रही वृद्धि निश्चित ही चिंता का विषय है। प्रदेश में अब भाजपा ही सुशासन ला सकती है। कार्यक्रम में काशी प्रांत के पूर्व महामंत्री प्रभाशंकर पांडेय ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद सपा कभी भी पनप नहीं सकेगी।

भाजपा नेता विजय मिश्र ने कहा कि अखिलेश सरकार अब चंद दिनों की ही मेहमान है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विष्णु वर्मा, दक्षिण विधानसभा प्रभारी गिरी शंकर प्रभाकर, विजय मिश्र, निवर्तमान नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, डॉ. कमला सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कुंज बिहारी मिश्र, पदुम जायसवाल, किरण जायसवाल, योगेश शुक्ल, मुरारी लाल अग्रवाल, प्रवीण मालवीय, मयंक अग्रवाल, अमित मालवीय, आशु त्रिपाठी, आशुतोष धवल, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे। धरना संयोजक गणेश केसरवानी ने बताया कि सोमवार को धूमनगंज थाने का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें