प्रयागराज जंक्शन एवं प्रयागराज छिवकी में प्लेटफार्म टिकट का दाम बढ़ने के बाद इसे खरीदने वालों की संख्या में खासी गिरावट आई। मंगलवार 17 मार्च को जहां 2717 प्लेटफार्म टिकट प्रयागराज जंक्शन से बिके थे तो वहीं बुधवार की रात आठ बजे तक जंक्शन पर महज 61 टिकट ही बिके। यही हाल प्रयागराज छिवकी स्टेशन का भी रहा। यहां भी दिन भर में 56 प्लेटफार्म टिकट ही बिके। जबकि मंगलवार को यहां कुल बिके टिकट की संख्या 396 रही।
रेलवे को भी अपने निर्णय से लंबा नुकसान हुआ, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से भीड़ कम करने के लिए रेलवे अफसरों ने कहा कि मंगलवार के मुकाबले जंक्शन पर भीड़ भी कम जुटी। वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने प्लेटफार्म टिकट का दाम दस रुपये से सीधे 50 रुपये कर दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि रेलमंत्री पीयूष गोयल इसका दाम दस रुपये ही करें।