फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से गोरखपुर फ्लाइट के लिए दोनों ओर से मिले महज 53 यात्री

Sat, 11 Jan 2020 09:30 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
प्रयागराज से गोरखपुर के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट की शुरुआत भले ही हो गई हो, लेकिन प्लेन में यात्रियों की संख्या उत्साहजनक नहीं है। पहले दिन जहां प्रयागराज से गोरखपुर और गोरखपुर से प्रयागराज के बीच 50 यात्रियों ने सफर किया, वहीं दूसरे दिन भी यह संख्या महज 53 तक ही पहुंची। यात्रियों की कम संख्या से एयरपोर्ट के साथ ही विमानन कंपनी इंडिगो के अफसर भी हैरान हैं। यात्रियों की कम संख्या की वजह से अगले एक सप्ताह तक इंडिगो ने प्रयागराज से गोरखपुर और गोरखपुर से प्रयागराज का न्यूनतम किराया 999 रुपये ही कर दिया है।
विज्ञापन


निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने 78 सीट वाला एटीआर श्रेणी के विमान का संचालन प्रयागराज से गोरखपुर केे बीच दस जनवरी से ही शुरू किया है। यह पहला मौका है कि प्रयागराज से किसी शहर के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद इतनी कम संख्या में यात्री मिले। इसके पूर्व इंडिगो ने प्रयागराज से बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली एवं रायपुर की भी सीधी हवाई सेवा शुरू की हैं। इन सभी शहरों के पहले एवं दूसरे सफर पर यात्रियों की संख्या का आंकड़ा दोनों ओर से 50 फीसदी से ज्यादा ही रहा। मुंबई, बंगलूरू और दिल्ली की फ्लाइट तो 80 फीसदी से ज्यादा भरी रही। इस बीच शनिवार को कोलकाता और मुंबई से आने वाली फ्लाइट घंटे भर लेट रही। इससे यात्रियों को असुविधा हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें