चार जून से शुरू हुआ है काम
पुल की मरम्मत का कार्य चार जून से शुरू हुआ था। हालांकि, 32 दिनों में से बीच के तीन दिन छोड़ दिए जाए तो 29 दिन में सड़क की छिलाई का कार्य तो तकरीबन पूरा कर लिया गया लेकिन डामरीकरण का कार्य बेहद धीमा है। पुल पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण झूंसी से लेकर हनुमानगंज, सैदाबाद, बरौत, हंडिया, फूलपुर, सहसों के साथ ही जौनपुर, बादशाहपुर, भदोही और वाराणसी तक के लाखों लोग रोजाना आवागमन करते हैं।
सड़क का मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोशिश है कि हर हाल में 15 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। रविवार की दोपहर में हुई कुछ देर की बारिश से सड़क निर्माण कार्य पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। - केएस श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग खंड तीन
सड़क की छिलाई का कार्य 800 मीटर बचा
झूंसी। 31 दिन से चल रहे मरम्मत कार्य में अब तक 2200 मीटर की सड़क की छिलाई का कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। शास्त्री पुल की सड़क का मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग खंड 3 कर रहा है। 2200 मीटर सड़क को छिलने के लिए मंगाई गई मिलिंग मशीन अब भी पुल के प्रभावित लेन के आधे रास्ते से कुछ आगे पर खड़ी है। सड़क की छिलाई का कार्य अब भी करीब 800 मीटर बचा होगा। इसके साथ ही जहां पर मशीन से छिलाई की गई है। उनमें भी कई जगहों पर अब तक डामर नहीं भरा जा सका है।