उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर संवर्ग के शिक्षकों की ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया का शुभारंभ शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। पोर्टल के माध्यम से 91 शिक्षकों के स्थानांतरण किए गए।

विज्ञापन
प्रक्रिया के तहत राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत 193 शिक्षकों ने आवेदन किया था। इनमें 116 आवेदनों को प्राचार्यों ने अनुमोदित किया, जबकि 70 आवेदन अपूर्ण पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए।
परीक्षण और अनुमोदन की समस्त प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 91 शिक्षकों के स्थानांतरण किए गए। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित शिक्षकों को एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी गई।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तकनीक आधारित इस व्यवस्था से स्थानांतरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और सुगम बनी है। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऑनलाइन प्रणाली से अनावश्यक जटिलताओं में कमी आई है।