Online study of police courses can be done
ऑनलाइन भी पुलिस पाठ्यक्रम की हो सकेेगी पढ़ाई
प्रयागराज। नए भर्ती सिपाही व दरोगा अब पुलिस पाठ्यक्रम की पढ़ाई ऑनलाइन भी कर सकेंगे। डीजीपी ओपी सिंह ने बृहस्पतिवार को लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम एंड डिजिटल कंटेंट से संबंधित वेबसाइट का उद्घाटन कर मातहतों को यह तोहफा दिया। इस दौरान उन्होंने सभी जिलों में स्थापित आरटीसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व फेसबुक लाइव के माध्यम से मातहतों को इस संबंध में जानकारी दी। जिले में पुलिस लाइन व चार बटालियन पीएसी की आरटीसी में रंगरूट इस सिस्टम की जानकारी पाने को एकत्रित हुए। इस दौरान एएसपी अमित आनंद व अन्य अफसर मौजूद रहे। दोपहर 12 बजे से शुरू होकर एक घंटे तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में रंगरूटों को कई अहम जानकारियां दी गईं।