फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च और माध्यमिक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च एवं माध्यमिक शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को अब ऑनलाइन शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए स्कूलों और कालेजों में 20 अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू होगा। यह प्रशिक्षण भी ऑनलाइन ही होगा। मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार ने उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा के अफसरों के साथ बैठक में पढ़ाई तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूट आदि सोशल मीडिया पर शिक्षकों और विद्यार्थियाें के ग्रुप बनाए जाएंगे। इनकी मदद से विद्यार्थियों को घरों पर ही शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा स्कूलों, कालेजों की वेबसाइट पर भी लिंक उपलब्ध कराए जाएंगे, जिस पर पाठ्यसामग्री होगी। इसकी मदद से विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। बैठक में प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष टीके शिबू भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें