फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ऑनलाइन ओपीडी पर्ची से सरकारी अस्पताल दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के आदेश के बावजूद जिले के सीएचसी, पीएचसी और आरोग्य मंदिरों में ऑनलाइन ओपीडी पर्ची मरीजाें को नहीं मिल रही है। ऑफलाइन पर्ची बनाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जबकि सीएमओ ने दिसंबर में दावा किया था कि जनवरी से सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन ओपीडी पर्ची दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 30 सीएचसी और 61 पीएचसी संचालित हैं। शासन के आदेश के बावजूद इन अस्पतालों में मरीजों को ऑनलाइन ओपीडी पर्ची नहीं दी जा रही है। ऑनलाइन ओपीडी पर्ची बनाने के लिए उपकरण की भी खरीद नहीं हो सकी है। सुवंसा के राजकिशोर ने बताया कि गौरा सीएचसी में ऑनलाइन ओपीडी पर्ची नहीं मिलती है। पर्चे पर मरीजों का नाम लिखकर दिया जाता है।
भीलमपुर के कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि नगर स्थित पीएचसी पर ऑनलाइन ओपीडी पर्ची नहीं मिलती है। पर्ची के लिए लंबी कतार में लगना पड़ता है। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने कहा कि मार्च में बजट मिलने के बाद कंप्यूटर की खरीद होगी। अप्रैल से सभी अस्पतालों में ऑनलाइन ओपीडी पर्ची मरीजों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें