फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई- पाठशाला: पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए शुक्रवार से शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

Thu, 20 May 2021 08:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • परिषदीय विद्यालयों में ई-पाठशाला से चलेंगी कक्षाएं, 30 मई तक स्कूल रहेंगे बंद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पहली से आठवीं कक्षा के सभी मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय एवं दूसरे बोर्ड के सभी विद्यालयों में ऑनलाइन क्लास 21 मई से शुरू होंगे। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले पहली से आठवीं तक के  विद्यालयों में पठन-पाठन ई- पाठशाला के जरिए संचालित होगा। परिषदीय  विद्यालय  30 मई तक बंद रहेंगे। इस दौरान परिषदीय  शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को जिला प्रशासन, सक्षम अधिकारी की ओर से  दिए जाने वाले प्रशासकीय कार्य को पूरा करना होगा। 

विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने 20 मई तक प्रदेश के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं दूसरे बोर्ड के स्कूलों को बंद करने के साथ ऑनलाइन शिक्षण कार्य स्थगित करने का आदेश जारी किया था। अब प्रदेश सरकार के निर्देश पर 21 मई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें