फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि में स्नातक, परास्नातक, विधि एवं प्रोफेशल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 मई से शुरू हो होगी। हालांकि, इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की है। कोविड-19 के मद्देनजर भारत सरकार की ओर से कोई गाइडलाइन जारी होने के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

यूजीसी की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार इस बार प्रवेश लेने वाले नए छात्र-छात्राओं का सत्र सितंबर से शुरू होगा। इविवि में प्रवेश के लिए रविवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, लेकिन लॉकडाउन के कारण तमाम अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने में दिक्कत आ सकती है। संभावित समस्याओं को देखते हुए इविवि प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन के लिए कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की है। अगस्त में परीक्षा और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी किए जाने की योजना है, ताकि सितंबर से नया सत्र शुरू किया जा सके।
हालांकि, इविवि प्रशासन ने इससे पहले भी 25 मार्च से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन लॉकडाउन में छात्र-छात्राओं को हो रही असुविधा के कारण छात्रनेताओं ने इसका विरोध कर दिया था और इविवि प्रशासन को दो दिन बाद ही आवेदन प्रक्रिया रोकनी पड़ी थी। इन दो दिनों में तकरीबन 2900 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण करा लिया था और इनमें से लगभग 300 ने ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली थी। इस बार आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित न होने के कारण छात्र-छात्राओं पर कोई दबाव नहीं होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के तहत सामान्य एवं ओबीसी अभ्यर्थियों से 800 रुपये परीक्षा शुल्क लिया जाएगा, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1600 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 800 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा।
इविवि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएफए, बीपीए, बीपीई सहित स्नातक के अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदनल लिए जाएंगे। वहीं, परास्नातक में एमए, एमएससी, एमकॉम, थियेटरए फिल्म समेत बीएएलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, मोनिरबा में एमबीए, एमबीएआरडी, एमपीए, एमपीएड, एमटेक, एमएड, बीएड, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत फूड टेक्नालॉजी एवं न्यूट्रीशियन साइंस में एमएससी, एमसीए, बीसीए, पीजीडीसीए, बीवोक, एमवोक, डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग आदि पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें