फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इंदिरा मैराथन के लिए शुरू हुआ ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित होने वाली अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। धावकों को इंदिरा मैराथन की वेबसाइट www.indiramarathon.co.in पर आवेदन करना होगा। 42.195 किलोमीटर की इंदिरा मैराथन 19 नवंबर को सुबह साढ़े छह बजे से आनंद भवन से शुरू होकर रीवा रोड और फिर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से मैराथन मार्ग का सर्वे और रूट मैप का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। मैराथन में इस बार भी देशभर से करीब 1000 धावक हिस्सा लेने वाले हैं। इस मैराथन के लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया दस नवंबर से शुरू होगी। ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन करने वाले धावकों को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में अपने आधार कार्ड की प्रति और शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा।
धावकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, मैराथन का उद्घाटन खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व खेल निदेशक से कराए जाने की योजना है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह के मुताबिक इस बार भी क्रॉसकंट्री दौड़ का आयोजन नहीं कराया जाएगा। धावक अपना रजिस्ट्रेशन केवल फुल मैराथन के लिए ही करा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन 18 नवंबर की शाम तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें