फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बस और डंपर की भिड़ंत में एक युवक की मौत, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बांदा राजमार्ग पर सोमवार सुबह सेहुड़ा गांव के पास बस और डंपर की भिड़ंत हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिवहन की जीरो रोड डिपो बस प्रयागराज चित्रकूट जा रही थी, जिसमें कई यात्री सवार थे। बारा के सेहुड़ा से थोड़ा आगे पहुंचने पर अचानक सामने आई स्कूटी को बचाने की कोशिश में बस डंपर से टकरा गई। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर तहसीलदार और बारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए जसरा व शंकरगढ़ सीएचसी भेजा। इलाज के दौरान ओमप्रकाश पुत्र बाबूलाल आदिवासी (18) निवासी चंपागढ़ महेरिया, थाना पनवार की मौत हो गई।
घायलों में सत्य प्रकाश मिश्रा (40) निवासी रामनगर चित्रकूट, सुमित कुमार निषाद (36) निवासी मांडा रोड, सूरज कुमार (12) ग्राम दुबावल थाना सराय इनायत प्रयागराज, संदीप पांडेय (25) निवासी सराय अकिल थाना सराय अकिल कौशांबी, साइना(35) निवासी कर्वी जनपद चित्रकूट, डॉ. रूबी पालन (38) निवासी चित्रकूट, रेशमा (19) निवासी कर्वी जनपद चित्रकूट, अवध नारायण(30) और राहुल वर्मा (25) निवासी लुढ़ौरा बरेठी मऊ चित्रकूट हैं। इनमें से संदीप,सायना, रूबी पाल और रेशमा की स्थित गंभीर होने के कारण एसआरएन रेफर कर दिया गया है। वहीं, अभिषेक मिश्रा(25) निवासी हनुमान नगर लोहगरा थाना बारा प्रयागराज, रीता साहू (38) निवासी मालवीय नगर थाना मुट्ठीगंज के परिजन इनका इलाज निजी अस्पताल में करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें