फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बोर्ड मुख्यालय से एक हजार शिकायतों का किया गया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों की निगरानी तो 24 घंटे चल ही रही है। साथ ही हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं की शिकायतों को निस्तारण भी किया जा रहा है। छात्रों संग उनके अभिभावकों ने भी कंट्रोल रूम को फोन करके अपनी दिक्कतें बताईं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि अब तक एक हजार शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। इस बीच शिकायत से संबंधित कई फर्जी कॉल भी आईं। इसमें किसी केंद्र पर नकल होने की बात जैसी शिकायतें मिल रही थीं, जांच करने पर कई मामले गलत पाए गए।
अंकपत्र व प्रमाण पत्र में त्रुटि को लेकर परीक्षार्थियों ने ज्यादा पूछताछ की। बोर्ड ने परीक्षा संचालन संग शिकायतों पर भी तत्काल कार्रवाई की। प्रदेशभर के आठ हजार से अधिक केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से भी केंद्रों के स्ट्रॉन्गरूम पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बोर्ड मुख्यालय में 24 घंटे सक्रिय रहने वाला शिकायत कक्ष बनाया गया है। हालांकि, यह शिकायती कंट्रोल रूम परीक्षा के दौरान होने वाली समस्याओं के लिए बनाया गया था। शुरुआती दौर में प्रवेश पत्र को लेकर पूछताछ कर रहे थे। बीच-बीच में कुछ केंद्रों में नकल को लेकर फोन आए। कहा कि यह प्रयोग सफल रहा। बोर्ड को भी इससे परीक्षार्थियों की समस्याओं को समझने एवं सुलझाने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें