उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय एवं रिहैबिलिटेशन सोसाइटी ऑफ विजुअली इंपेयर्ड की ओर से ‘समावेशी शिक्षा, मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली के पूर्व चेयरमैन डॉ. कमलेश कुमार पांडेय ने दिव्यांगों के उत्थान के लिए सभी राज्यों में एक मुक्त विश्वविद्यालय खोले जाने का सुझाव दिया।
अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. केएन सिंह ने कहा कि समाज में जब कोई विद्यालय नहीं था तो व्यक्ति के गुणों की पूजा होती थी। वेबिनार में निदेशक प्रो. पीके पांडेय, डॉ. राकेश जैन, डॉ. नीता मिश्रा, परविंद्र कुमार वर्मा, राजमणि पाल, नागेश कुमार पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किए।