कोरांव। मृतक सहाबुद्दीन, फ़ाइल फोटो
मांडा रोड मार्ग पर स्थित सेमरी बाघराय गांव में बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शहाबुद्दीन (22) पुत्र सरफराज निवासी कोसफरा बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे बाइक से मांडा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सेमरी बाघराय गांव में पहुंचा कि दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में शहाबुद्दीन और इरफान पुत्र मुमताज सड़क पर गिर गए। जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार भाग निकला। आसपास के लोगों ने जानकारी एंबुलेंस सहित पुलिस को दी। जिस पर दोनों को सीएचसी कोरांव ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने शहाबुद्दीन को मृत घोषित कर दिया जबकि इरफान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था।