सिविल लाइंस पुलिस ने 50 लाख रुपये कीमत की अष्टधातु की मूर्ति संग एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार दोपहर पत्थर गिरिजाघर के पास से स्कूटी सवार युवक को पकड़ा। जांच में पता चल कि स्कूटी तीन दिन पहले दारागंज से चोरी की गई थी। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 1.2 किग्रा वजह की लड्डू गोपाल की अष्टधातु की मूर्ति बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित द्विवेदी पुत्र विद्याधर द्विवेदी निवासी मोतियोरी थाना नरैनी जनपद बांदा बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि इसका पता नहीं चल पाया कि मूर्ति कहां से चुराई गई। लेकिन, यह जरूर सामने आया कि बरामद मूर्ति काफी प्राचीन है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये है।