फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मरम्मत शुरू होने के पहले ही दिन शास्त्री पुल पर लगा भीषण जाम, दिन भर रेंगते रहे वाहन

Thu, 04 Jun 2026 02:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मरम्मत के लिए शास्त्री पुल की एक लेन बंद होने के पहले ही दिन बृहस्पतिवार को झूंसी से लेकर अलोपीबाग चुंगी तक भीषण जाम लग गया। दिन भर वाहन रेंगते हुए नजर आए। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शास्त्री पुल की एक लेन मरम्मत के लिए बंद होने के कारण लगा भीषण जाम। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरम्मत के लिए शास्त्री पुल की एक लेन बंद होने के पहले ही दिन बृहस्पतिवार को झूंसी से लेकर अलोपीबाग चुंगी तक भीषण जाम लग गया। दिन भर वाहन रेंगते हुए नजर आए। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रयागराज से वाराणसी और वाराणसी से प्रयागराज आने वाले वाहनों को सहसों, फाफामऊ होते हुए आवागमन करने की व्यवस्था की गई है। शास्त्री ब्रिज पर से सिर्फ दो पहिया वाहन और छोटे चार पहिया वाहन ही गुजर रहे हैं। एक लेन पूर्णतया बंद होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन भर वाहन रेंगते रहे। यहां पर तैनात पुलिसकर्मी भी बेबस दिखे।

विज्ञापन


यही स्थिति तेलियरगंज और फाफामऊ में भी रही। डायवर्जन के चलते बड़े वाहनों का आवागमन होने के कारण सुबह से ही भीषण जाम लग गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एकाएक बढ़े ट्रैफिक के दबाव के कारण कोचिंग जाने वाले छात्रों और दफ्तर के लिए निकले लोगों को काफी दिक्कत हुई। यह स्थिति सुबह से लेकर दोपहर तक बनी रही। तेज धूप के कारण जाम में फंसे लोगों को और भी दिक्कत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें