फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तेरहवीं में किशोरी फिर बोली, मुख्य आरोपी का हो एनकाउंटर

Tue, 30 Jun 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नीबी कुकुरकटवा गांव में तिहरे हत्याकांड के तेरहवें दिन गम और गुस्से में तेरहवीं हुआ। तेरहवीं में किशोरी मामा के घर से अपने घर पहुंची। जहां किशोरी घटना को लेकर फफक-फफक कर रो पड़ी। उसने फिर एक बार कहा कि मुख्य आरोपी हिमांशु यादव का एनकाउंटर किया जाए। साथ ही उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाए।
विज्ञापन

उधर, परिजनों ने गुप्ता समाज के लोगों के साथ बैठक कर 2027 के विधानसभा चुनाव में नोटा को वोट करने का निर्णय लिया है। आरोप लगाते हुए कहा कि तिहरे हत्याकांड में किसी दल एवं पार्टी ने उनकी नहीं सुनी।
नीबी कुकुरकटवा गांव में 15 जून की रात में श्यामलाल गुप्ता (65), अमरावती देवी (55) और इंद्रावती देवी (60) की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि परिवार की एक किशोरी से गांव का हिमांशु यादव जबरन शादी करना चाहता था। शादी में रोड़ा बनने पर आरोपी अपने साथियों संग घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में चार आरोपी हिमांशु यादव, अंकित यादव, निहाल गौतम और ग्राम प्रधान गुड्डू यादव को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में हिमांशु यादव के पैर में गोली भी मारी थी। मृतका अमरावती देवी के दामाद लोकपति गुप्ता ने बताया कि तेरहवीं कार्यक्रम बीत गया, लेकिन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर नहीं चला। जबकि आरोपी निहाल गौतम का घर सरकारी जमीन पर बना है, जिससे आरोपियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें