फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बारी गांव की रीता देवी पत्नी बच्चू लाल का आरोप है कि ससुराली ढाई लाख रुपये नकद, बुलेट और चेन की मांग करने लगे। आरोप है की मांग पूरी न होने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। लगभग सात माह पूर्व विवाहिता को पीटकर ससुरालियों ने घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने फाफामऊ थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की। मजबूर होकर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने पति बच्चू लाल, जेठानी उर्मिला, ननद सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें