विवाहिता की हत्या दहेज की मांग पूरी न होने का आरोप लगाते हुए उसके मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिजनों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर डेढ़ साल बाद पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम महरौंडा निवासी मोहम्मद अरशद पुत्र मोहम्मद यासीन के अनुसार उसकी बहन शहरून निशां उर्फ सबीहा की शादी 23 नवंबर 2021 को मोहम्मद शोएब पुत्र मोहम्मद नसीर निवासी शांतिपुरम के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुरालवालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर 15 मई 2024 को सबीहा की हत्या कर दी। मामले की कहीं सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को मऊआइमा पुलिस ने मृतका के पति मोहम्मद शोएब, सास अफसरी बानो, ससुर मोहम्मद नसीर, देवर मोहम्मद समीर उर्फ छोटू, मोहम्मद शोहराब के खिलाफ केस दर्ज किया है।