फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पहले दिन वंदे भारत से सवा पांच घंटे में पूरा होगा खजुराहो का सफर, प्रयागराज छिवकी में होगा स्वागत

Fri, 07 Nov 2025 05:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत शनिवार आठ नवंबर से होने जा रही है। पहले दिन स्पेशल ट्रेन के रूप में वंदे भारत का संचालन होगा। वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन से इसकी रवानगी सुबह 8:05 बजे होगी।
विज्ञापन
वंदे भारत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत शनिवार आठ नवंबर से होने जा रही है। पहले दिन स्पेशल ट्रेन के रूप में वंदे भारत का संचालन होगा। वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन से इसकी रवानगी सुबह 8:05 बजे होगी। प्रयागराज छिवकी पर इसका आगमन-प्रस्थान 11:05-11:10 बजे होगा। शाम 4:25 बजे ट्रेन खजुराहो स्टेशन पहुंच जाएगी। इस तरह से पहले दिन सवा पांच घंटे में ही वंदे भारत प्रयागराज छिवकी से खजुराहो पहुंचेगी।

विज्ञापन


वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत के उद्घाटन के दिन इसका नंबर 02582 रहेगा। ट्रेन वाराणसी कैंट स्टेशन पर सुबह 8:25-8:30 बजे, विंध्याचल स्टेशन पर 10:00-10:02 बजे, प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 11:05-11:10 बजे, चित्रकूट में दोपहर 1:10-1:12 बजे, बांदा में दोपहर 2:13-2:15 बजे, महोबा में दोपहर 3:13-3:15 बजे और खजुराहो स्टेशन पर शाम 4:25 बजे पहुंचेगी।

आठ कोच की वंदे भारत में सात कोच चेयर कार और एक कोच एग्जीक्यूटिव चेयर कार श्रेणी का रहेगा। इस दौरान ट्रेन के ठहराव वाले सभी स्टेशनों पर स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। ट्रेन में लोको पॉयलट और ट्रेन मैनेजर एनसीआर के ही रहेंगे। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि वंदे भारत की नियमित सेवा कब शुरू होगी, इसे लेकर रेलवे बोर्ड द्वारा आगे पत्र जारी किया जाएगा। नियमित ट्रेन का नंबर वाराणसी से 26505 और खजुराहो से 26505 रहेगा। बताया कि प्रयागराज छिवकी में आठ नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें