फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan : श्रावण मास के पहले दिन शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, कांवड़ लेकर काशी के लिए रवाना हुए शिवभक्त

Fri, 11 Jul 2025 12:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सावन माह के पहले दिन शुक्रवार को यमुना तट पर स्थित पौराणिक श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य शिवमंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक और पूजन किया।
विज्ञापन
श्री मनकामेश्वर मंदिर में पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह के पहले दिन शुक्रवार को यमुना तट पर स्थित पौराणिक श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य शिवमंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक और पूजन किया। गंगाजल, धूप, दीप, अक्षत,बेलपत्र, मिष्ठान, चंदन आदि समर्पित कर आरती उतारी। भोले के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। श्री बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन


संगम में डुबकी लगाने के बाद भक्तों ने मंदिर पहुंचकर संकट मोचन हनुमानजी का दर्शन किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। सिविल लाइंस हनुमान मंदिर स्थित शिव मंदिर और हनुमान मंदिर सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गई। नैनी में अरैल घाट पर स्थित श्री सोमेश्वर महादेव में भी भक्तों की लंबी कतार देखी गई। दशाश्वमेध घाट और संगम तट से बड़ी संख्या में भक्त जल भरकर कांवड़ यात्रा पर काशी के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें