फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक जज के मनाने पर आठवें दिन वकीलों का अनशन खत्म

Fri, 27 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कचहरी में 11 मार्च को हुई वकील नबी अहमद की हत्या और बवाल की घटना के बाद डीएम और एसएसपी को हटाने के लिए आमरण अनशन कर रहे तीन अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति और जिला न्यायालय के प्रशासनिक जज पंकज मित्तल ने जूस पिला कर तीनों अनशनकारी राजीव शुक्ला, राजीव कुमार और रीतेश श्रीवास्तव का अनशन खत्म कराया। अनशनकारी अजय मिश्र को दो दिन पहले ही तबियत बिगड़ जाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव सीपी उपाध्याय ने बुधवार रात ही अनशनकारियों से बात कर उनको मनाने की कोशिश की थी। प्रशासनिक जज ने भी अपील की थी, जिसका सम्मान करते हुए अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर महानिबंधक एसके सिंह, जिला जज डीएस त्रिपाठी, बार अध्यक्ष राकेश पांडेय, निबंधक शिष्टाचार आशीष श्रीवास्तव, एके ओझा, राहुल कुमार पांडेय, सुरेंद्र नाथ मिश्र आदि मौजूद थे। अनशन समाप्ति के बाद सभी को जांच के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने चौबीस घंटे तक अपने निरीक्षण में रखने के लिए भर्ती किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें