याचिका दाखिल कर पूर्व राज्यपाल ने उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द किए जाने की मांग की थी। बीजेपी के वर्तमान विधायक आकाश सक्सेना ने रामपुर के सिविल लाइंस में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पांच सितंबर 2021 को आईपीसी की धारा 153 एए,153 बीए,124 एए, 502 बी के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अजीज कुरैशी ने योगी सरकार की तुलना शैतान से की थी। उन्होंने आजम खां के खिलाफ की जा रही सरकारी कार्रवाई को इंसान और शैतान की लड़ाई बताया था। उनके इस बयान से लोगों की भावनाएं आहत हुई थीं।