फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : 23 जनवरी को धर्म संसद में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर साधु-संत भरेंगे हुंकार,

Sat, 18 Jan 2025 11:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

सेक्टर-19 में स्थित श्रीजी बाबा नगर पंडाल मेें 23 जनवरी को धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रीकृष्ण जन्म भूमि को लेकर साधु-संत हुंकार भरेंगे। धर्म संसद की अध्यक्षता फायर ब्रांड नेत्री साध्वी ऋतंभरा करेंगी।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-19 में स्थित श्रीजी बाबा नगर पंडाल मेें 23 जनवरी को धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रीकृष्ण जन्म भूमि को लेकर साधु-संत हुंकार भरेंगे। धर्म संसद की अध्यक्षता फायर ब्रांड नेत्री साध्वी ऋतंभरा करेंगी। यह जानकारी हाईकोर्ट में चल रहे श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े सिविल वाद के पक्षकार दिनेश शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि साध्वी ऋतंभरा, किन्नर महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी त्रिपाठी और महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने उनका निमंत्रण स्वीकार किया है। इनके अलावा सभी शंकराचार्यों, महामंलेश्वरों, पीठाधीश्वरों और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष समेत छह हजार संतों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर रसिकानंद महाराज, बहन नारायणी, विनोद बनर्जी, सत्येंद्र साहू, मनजीत गोला, विपिन सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें