Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में नव नियुक्त नौ अपर न्यायाधीशों को सोमवार 15 अगस्त को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में सुबह नौ बजे शुरू होगा। ये सभी जिला जज स्तर के उच्चतर न्यायिक सेवा संवर्ग के न्यायिक अधिकारी है। शपथ लेने वालों में मोहम्मद अजहर हुसैन इदरीसी, राम मनोहर नारायण मिश्र, मयंक कुमार जैन, सुरेंद्र सिंह प्रथम और इलाहाबाद के जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।
इन सभी को शपथ लेने की तिथि से दो वर्ष तक के लिए नियुक्त किया गया है, जबकि रेनू अग्रवाल, ज्योत्सना शर्मा, शिवशंकर प्रसाद और गजेंद्र कुमार को 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक के लिए अपर न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति दी गई है। इनका कार्यकाल 2024 में समाप्त हो जायेगा। शपथ समारोह में सभी न्यायमूर्तिगण न्यायिक अधिकारीगण परिवारीजन व अधिवक्ता शामिल होंगे।