फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ बमबाजी और फायरिंग, दहल उठा पूरा गांव

Sun, 14 Aug 2022 11:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महिला की ओर से तहरीर देकर पुलिस को बताया गया है कि वह सुबह घर पर थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे। इनमें गांव के ही रहने वाले निक्कू व परवेज और उसका भाई तबरेज शामिल थे।
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज का भीटी गांव ताबड़तोड़ बमबाजी व फायरिंग से दहल उठा। यहां नौशाद नाम के युवक के घर बाइकसवार बदमाशों ने धावा बोल दिया। उसकी पत्नी सिबा ने तीन लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन



महिला की ओर से तहरीर देकर पुलिस को बताया गया है कि वह सुबह घर पर थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे। इनमें गांव के ही रहने वाले निक्कू व परवेज और उसका भाई तबरेज शामिल थे। आरोप है कि पहुंचते ही तीनों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर वह बाहर आईं और उन्हें रोकना चाहा तो आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। वह जान बचाने के लिए भीतर भागी तो कट्टे व पिस्टर से फायरिंग शुरू कर दी।


फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भागने लगे। लेकिन जाते-जाते उन्होंने एक के बाद एक कई बम फोड़कर दहशत फैला दी। धूमनगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही गांव के हैं और उनमें वर्चस्व को लेकर खुन्नस चल रही है। हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें