फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रामबाग स्टेशन पर रेलवे की पुरानी दीवार गिरी, मलबे में दो कार सहित छह वाहन हुए क्षतिग्रस्त

Thu, 01 Aug 2024 10:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रामबाग रेलवे स्टेशन के मलाकराज साइड में प्लेटफाॅर्म निर्माण के साथ ही दीवार बनाई गई है। बारिश के दौरान एक बड़ा पेड़ दीवार पर गिर गया। इससे दीवार का 20 मीटर से ज्यादा का हिस्सा दूसरी ओर गिर गया। इससे वहां खड़े दो कार सहित छह वाहन मलबे में दब गए।
विज्ञापन
रामबाग रेलवे स्टेशन के पास रेलवे दीवार गिरने से कार दब गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के दौरान बुधवार सुबह रामबाग रेलवे स्टेशन के मलाकराज साइड की एक दीवार ढह गई। हादसे में वहां खड़े छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर स्टेशन पर तैनात आरपीएफ, जीआरपी स्टाफ और पुलिस पहुंची। इसके बाद मलबा हटाया गया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने जांच बैठा दी है।

दरअसल, रामबाग रेलवे स्टेशन के मलाकराज साइड में प्लेटफाॅर्म निर्माण के साथ ही दीवार बनाई गई है। बारिश के दौरान एक बड़ा पेड़ दीवार पर गिर गया। इससे दीवार का 20 मीटर से ज्यादा का हिस्सा दूसरी ओर गिर गया। इससे वहां खड़े दो कार सहित छह वाहन मलबे में दब गए।

इस दौरान रेलवे प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए स्थानीय लोग नारेबाजी करने लगे। पुलिस और रेलकर्मियों के समझाने पर शांत हुए। बताया जा रहा है कि दीवार का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड कर रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार का कहना है रामबाग स्टेशन के मलाकराज की तरफ दोहरीकरण एवं नए प्लेटफाॅर्म का निर्माण चल रहा है। तेज बारिश एवं हवा की वजह से प्लेटफाॅर्म की दीवार गिर गई।दीवार पर पहले एक पेड़ गिरा था। घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें